PM Modi Attack on Congress at 'Loksabha' 2018
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दिया। पीएम ने लोकसभा में कहा कि बहुत से सांसदों ने बहुत से मुद्दों पर अपने विचार रखे। राष्ट्रपति का अभिभाषण किसी दल का अभिभाषण नहीं था, वह पूरे भारत की जनता की अकांक्षाओं के बारे में था। उन्होंने अपने संबोधन में विपक्षी दल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि अगर देश के पहले प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल होते तो आज कश्मीर की समस्या नहीं होती। लोकसभा को जैसे ही पीएम मोदी ने संबोधित करना शुरू किया, वैसे ही विपक्ष की ओर से हंगामा किया जाने लगा। विपक्ष के नेताओं द्वारा ‘झूठे भाषण बंद करो-झूठे आश्वासन बंद करो’ का नारा लगाया गया। विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच पीएम मोदी ने कहा कि सिर्फ विरोध के लिए विरोध करना सही नहीं है। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने देश को पनपने नहीं दिया, इसलिए हमें लोकतंत्र का पाठ न पढ़ाए। आपके पापों की सजा आज पूरा देश भुगत रहा है।’
great
ReplyDelete